फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samvaad'

वकीलों ने कहा- दुष्कर्म के आरोपी अब नहीं बचेंगे

Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
samvaad'
संवाद करती महिला अधिवक्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दुष्कर्म के मामले में फंसे सपा सरकार के मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। वहीं बुलंदशहर मामले में इसी तरह के अपराध में आरोपी को भी सजा ए मौत सुनाई गई है। अमर उजाला ने इस तरह की सजाओं को लेकर महिला वकीलों से संवाद किया। महिला वकीलों का कहना था कि कोर्ट इस तरह के मामलों में बहुत तेजी से कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में यह भी जरूरी है कि पुलिस भी गंभीरतम अपराधों में ज्यादा संवेदनशील बने।
विज्ञापन

-
मंत्री हों या अफसर, कानून की नजर में सब बराबर हैं। महिला के पास उसका सम्मान ही सबसे बड़ा गहना होता है। अगर इस पर आंच आती है तो वह बड़ा अपराध है। कोर्ट ऐसे मामलों में शुरू से संवेदनशील रहा है। कई बार शुरुआती दौर में पुलिस की ढुलमुल भूमिका से इंसाफ मिलने में देर होती है।
विज्ञापन

- शिवानी यादव
-
महिला अपराध के सभी उपयुक्त कानून होते हुए भी कई बार महिलाओं को सही और समय पर पूर्ण न्याय नहीं मिल पाता है। कुछ लोगों में उचित इच्छा शक्ति नहीं होती। महिलाओं में भी अपने प्रति होने वाले अपराधों को लेकर जागरूकता की कमी है। उन्हें इस संबंध में और जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलेश श्रीवास्तव
-
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मामले में कोर्ट के फैसले ने यह साबित किया है कि कानून के शिकंजे से कोई बच नहीं सकता पिछले दिनों जिले के बिल्सी कांड में भी एक पूर्व राजनेता को सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के इस तरह के निर्णय भयमुक्त वातावरण बनाने को जरूरी हैं।

- आरती राठौर
-
मंत्री और बुलंदशहर के मामलों में हुए फैसले उन लोगों के लिए सबक हैं जो महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखते। भारत में नारी को दुर्गा स्वरूपा माना जाता है। कोर्ट महिलाओं का सम्मान लौटाने और इसे कुचलने वालों पर चाबुक चलाने का काम कर रहा है। पुलिस को भी कुछ और संवेदनशील होना चाहिए।
- प्रेमवती मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed