बदायूं। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) सीएल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मार कार्रवाई की। वजीरगंज में गोपाल जी स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी से लौंज का नमूना, वजीरगंज बालाजी स्वीट्स से पनीर का नमूना, कुंवरगांव सिंह रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स हाउस से खोया का नमूना, कुंवरगांव में मेसर्स आजाद ट्रेडर्स से सोन पापड़ी का नमूना, शहर में चौधरी स्वीट्स नवादा चौराहा से बर्फी का नमूना, पुरानी चुंगी टिकटगंज स्थित किशोर के प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना, प्रोफेसर कालोनी में शुभम माथुर की दुकान से साबूदाना का नमूना, भागीरथ स्वीट्स काली सड़क से बर्फी का नमूना लिया है। उसको जांच के लिए लैब भेजा गया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, खुशीराम, प्रिया त्रिपाठी, करन सिंह मौजूद रहे। संवाद