फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salary discrepancy, memorandum submitted to ADM regarding promotion

Budaun News: वेतन विसंगत, पदोन्नति को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 13 Jul 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Salary discrepancy, memorandum submitted to ADM regarding promotion
एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देते बीईओ
बदायूं। पदोन्नति, वेतन विसंगति निराकरण और एसीपी समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बीईओ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन वीके सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि लंबित मांगाें को पूरा न किए जाने से खंड शिक्षा अधिकारियों के मनोबल व कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षा निदेशालय को बार-बार प्रत्यावेदन किए जाने के बावजूद उनकी मांगों को पूर्ण न कर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसके क्रम 17 जुलाई को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बीईओ उमेंद्र दत्त त्रिपाठी, विनोद गंगवार, लक्ष्मी नारायण, सतीश कुमार मिश्रा, हर्षित शर्मा, सुनील शर्मा, शंकाक शुक्ला और अमूल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed