फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saint Swami Videha Nandini Sharan was given water samadhi in Saryu.

Budaun News: संत स्वामी विदेह नंदिनी शरण को सरयू में दी जलसमाधि

Mon, 11 Mar 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Saint Swami Videha Nandini Sharan was given water samadhi in Saryu.
वजीरगंज। सोई आश्रम के संत स्वामी विदेह नंदिनी शरण महाराज को उनके अनुयायियों की मौजूदगी में पवित्र सरयू नदी अयोध्या में जल समाधि दे दी गई। पूर्व अयोध्या स्थित उनके आश्रम से सरयू नदी तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। सरयू पहुंचने पर हजारों नम आंखों ने उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी।
विज्ञापन

सिद्ध संत स्वामी विदेह नंदिनी शरण जी महाराज शनिवार की सुबह बरेली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद अपने शिष्यों, अनुयायियों को रोता बिलखता छोड़ परम धाम को चले गए थे। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को सोही स्थित आश्रम अंतिम दर्शनों के लिए लाया गया। उसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव फिरोजपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

स्वामी जी के पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचते ही पूरा गांव उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा, कुछ देर रुकने के बाद काफिला अयोध्या के लिए निकल पड़ा। सुबह सबसे पहले उन्हें अयोध्या स्थित उनके आश्रम ले जाया गया। जहां से सरयू नदी तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, उनकी अंतिम यात्रा में उनके शिष्यों के साथ उनके अनुयायी भी थे। पवित्र सरयू नदी पहुंचकर स्वामी के पार्थिव शरीर को पूरे विधिविधान से नाव द्वारा सरयू के मध्य ले जाया गया। जहां उन्हें जल समाधि दे दी गई। आश्रम के ही एक संत के अनुसार स्वामी जी के शेष सभी संस्कार सोई स्थित आश्रम पर ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed