{"_id":"44f8b43a74118008647771fde9be1d50","slug":"sai-baba-s-palki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली साईं बाबा की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली साईं बाबा की पालकी
बदायूं।
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार को साईं पालकी धूमधाम से निकाली गई। भक्ति में सराबोर भक्त सड़कों पर नजर आए। पुरुष हों या महिलाएं हर एक भक्ती की गंगा में डुबकी लगाता रहा। जय साईं राम के उद्घोष के साथ भक्त नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पालकी के आगे चल रहे भक्त झाडू से सड़के साफ करते रहे।
शहर में आज सैकड़ों भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। पालकी पर सजे साईंबाबा शोभायमान नजर आ रहे थे। वहीं उनके स्वरूप धरे कलाकार भी छवि को प्रदर्शित कर रहे थे। धूमधाम से निकली साईं पालकी शहर के प्रमुख चौराहों से निकली। हुनमान मंदिर से शुरू निकली साईं पालकी मीराजी चौक, पथिक चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, मढई चौक, पंजाबी चौक होते हुए पुन: हनुमान पर रूकी। पालकी के पीछे वाहनों की कतारें थीं। इसके उपरांत भोग प्रसाद का वितरण कराया गया। इसमें सहयोग करने वालों में अशोक मेहंदीरत्ता, विजय मेहंदीरत्ता, ज्योति मेहंदीरत्ता, अनुराग रस्तोगी, मुकेश वैश्य, पवन, राजू सपड़ा, नीरज कोचर, कैलाश, लाजपत, भूषण, चरनजीत मलिक, लकी जटवानी, अशोक माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, श्याम बत्रा आदि मौजूद रहे। राधा माधव सेवा दल, महावीर सेवा दल का भी सहयोग रहा। पुलिस बल भी तैनात रहा।