फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Safai workers started strike in Islamnagar, sat on dharna

Budaun News: इस्लामनगर में सफाईकर्मियों ने शुरू की हड़ताल, धरने पर बैठे

Wed, 06 Dec 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Safai workers started strike in Islamnagar, sat on dharna
नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया।
बदायूं। नगर पंचायत इस्लामनगर में तैनात सफाई कर्मचारी मंगलवार से काम बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि नियमित और संविदा कर्मचारियों को शासनादेश के तहत वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को चार माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैै।
विज्ञापन

इस्लामनगर नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर में सफाई नहीं की। इसकी वजह से नगर में कूड़े के ढेर लगे हैं। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को चार माह से मानदेय नहीं दिया गया है। उनके वेतन से पीएफ काटा जाता है, लेकिन कर्मचारियों को फंड नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

नियमित और संविदा कर्मचारियों को ठंडी, गरम वर्दी नहीं दी गई है। कोई सफाई उपकरण भी नहीं दिया जा रहा है। नियमित और संविदा कर्मचारियों को अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है। रघुवीर, नीरज कुमार, अजय, लखन, मनोज, करन, मोहित आदि का कहना है कि ईओ ने अक्तूबर के वेतन बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष ने वेतन के चेक पर अब तक हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इस मौके पर मिट्ठू, महेश, अभिषेक, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कुछ सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं
नगर में सफाई कर्मचारियाें की हड़ताल के बाद कुछ कर्मचारियों ने पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि वे हड़ताल में शामिल नहीं हैं। वे रोजाना की तरह मंगलवार को भी सफाई कार्य करने गए, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने उन्हें काम नहीं करने दिया। पत्र पर संदीप कुमार, दीपक, मुनेश, गंगाराम, राज, तुषार आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed