फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Safai Karmacharis accused their colleague of extortion, warned of agitation

Budaun News: सफाई कर्मचारियों ने साथी पर लगाए वसूली के आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 25 Jul 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Safai Karmacharis accused their colleague of extortion, warned of agitation
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट के मजरा सराय जस्सू में तैनात सफाई कर्मचारी सतेंद्र पाल सिंह पर साथी कर्मियों ने आरोप लगाया है कि वह खुद को सफाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष बताकर हर माह दो-दो हजार रुपये की वसूली करता है। कर्मचारियों ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो भेजा, जिसमें वह रुपयों का लेन-देन कर रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के आरोप हैं कि सतेंद्र पाल बहाल कराने के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये तक की वसूली करता है। कुछ कर्मचारियों को पहले ही बिसौली से इस्लामनगर ट्रांसफर करा चुका है। आरोप है कि फोन और डिजिटल माध्यमों से भी वह रुपये मंगवाता है, जिसके प्रमाण भी शिकायतकर्ताओं के पास मौजूद हैं। कर्मचारियों ने बताया वह वसूली की रकम ऊपर तक पहुंचाने की बात कहता है। आरोप यह भी लगा है कि ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों से उसकी मिलीभगत है। सतेंद्र पाल सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है। कहा है कि वायरल वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। उसमें दिख रहा व्यक्ति उधारी लौटाने आया था। उन्होंने इसे अपने खिलाफ रची गई साजिश करार दिया। वहीं, सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

- ऐसा कोई मामला फिलहाल मेरी संज्ञान में नहीं आया है। अगर, कोई शिकायत आती है तो जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - राकेश निराला, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed