फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sacrifice for public welfare

Budaun News: लोक कल्याणा के लिए दी आहुति

Fri, 11 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice for public welfare
यज्ञ में सामुहिक आहुति देते गायत्री परिवार के लोग।स्रोत:स्वयं
बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ व आध्यात्मिक चेतना केंद्र में गुरु पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। लोक कल्याणार्थ के लिए आहुति दी गई। इस दौरान यज्ञोपवीत संस्कार, दीक्षा संस्कार आदि हुए। भव्य आरती के बाद भोजन प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा, गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सचिन देव ने मंत्रोच्चारण कर यज्ञ कराया। उन्होंने कहा कि गुरु अपने स्नेह और तप से शिष्य का निर्माण करता है। गुरु से अनुदान-वरदान पाने वाले शिष्य का चिंतन, चरित्र और आचरण उच्च स्तर का बन जाता है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने लोक कल्याणार्थ और पर्यावरण संशोधनार्थ यज्ञ में किया गया। परिव्राजक बेचे लाल ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी शर्मा और मां गायत्री पूजन कराया। इस दौरान 10 यज्ञोपवीत संस्कार, 15 दीक्षा संस्कार और 2 पुंसवन संस्कार हुए। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने मां गायत्री की भव्य आरती की। इस मौके पर माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, सुरेंद्र पाल, भुवनेश शर्मा, ललतेश, अमिता माहेश्वरी, सुजाता माथुर, पंकज रस्तोगी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed