फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rudayan becomes an ideal town panchayat, development will get new momentum

Budaun News: आदर्श नगर पंचायत बनी रुदायन, विकास को मिलेगी नई गति

Mon, 12 Aug 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rudayan becomes an ideal town panchayat, development will get new momentum
पं. दीनदयाल आदर्श योजना से रुदायन पंचायत का चयन होने पर खुशी मनाते हुए। संवाद
बदायूं। नगर पंचायत रुदायन का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में हो गया है। अब विकास कार्यों के लिए पंचायत को अतिरिक्त बजट मिलेगा। ऐसे में पंचायत में तेजी से और बेहतर विकास होगा। इससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिला प्रशासन की ओर से नगर पंचायत रुदायन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। अब शासन स्तर से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। विशेष सचिव ने 20 नगर पंचायत की सूची जारी की है। इसमें जनपद की नगर पंचायत रुदायन का नाम भी शामिल है। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित होने की सूचना मिलते ही कस्बाइयों के चेहरे पर खुशी व उल्लास का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन


यह सुविधाएं होंगी बेहतर
नगर को बेहतर सड़कें, पथ प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, जल निकासी, कूड़ा निस्तारण, पार्किंग, फुटपाथ, साइड पटरी, सीसी रोड, खेलकूद मैदान, श्मशान भूमि, अमृत सरोवर, सीसीटीवी कैमरों से लैस नगर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुदायन नगर पंचायत का चयन पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत में हो गया है। इससे अब पंचायत क्षेत्र का अतिरिक्त विकास हो सकेगा।- अब्दुल सबुर, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत रुदायन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed