फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ' RTE ' enrollment Badaun the son awe

‘आरटीई’ दाखिलों में बदायूं ने जमाई धाक

Tue, 07 Apr 2015 07:54 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 07 Apr 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन

नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के तहत जिले के कॉन्वेंट स्कूलों में गरीब, दुर्बल वर्ग बच्चों के दाखिले करवाने में बेसिक शिक्षा विभाग महारत हासिल कर रहा है। सत्र 2013-14 में (आरटीई) के तहत सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों में गरीबों के 19 बच्चों को प्रवेश में बदायूं ने बेहतर रेटिंग हासिल की है। इतना ही नहीं सूबे में फिरोजाबाद के बाद दूसरा स्थान पा चुका है। सत्र 2014-15 में भी 14 दाखिले किए गए हैं। हालांकि इसकी रेटिंग अभी आना बाकी है। चालू शिक्षण सत्र में भी आरटीई में जिले की स्थिति बेहतर होने की आशा है।

विज्ञापन

आरटीई-2009 के तहत गरीब, पिछड़े बच्चों को सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों में पढ़ाने का प्रावधान लागू है। इसके लिए 25 प्रतिशत कोटा भी निर्धारित होता है। विभागीय जानकारों की माने तो अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत 35 हजार से कम वार्षिक आय वाला दुर्बल वर्ग के बच्चे का प्रवेश कक्षा एक में कॉवेंट स्कूल में कराया जाता है। जिसकी पढ़ाई का खर्च साढ़े चार सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बेसिक शिक्षा विभाग देता है। इसमें आरटीई नियम लागू होने के बाद वर्ष 2013-14 सत्र के लिए दाखिले कराए गए और सबसे अधिक 19 बच्चों के दाखिले कॉन्वेंट स्कूलों में किए गए। जिसमें बेहत रेटिंग भी हासिल की। इतना ही नहीं फिरोजाबाद में सबसे अधिक 36 दाखिले के बाद सबसे ज्यादा दाखिले लेने में जिला प्रदेश में दूसरा स्थान पाने में भी कामयाब रहा। जबकि पीलीभीत को पांच दाखिला लेने पर तीसरे स्थान दिया गया। सत्र 2014-15 में भी 14 प्रवेश लिए गए हैं और नए शैक्षिक सत्र के लिए विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है। हालांकि अभी रेटिंग नहीं आई है। वहीं चालू शिक्षण सत्र में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन


कक्षा एक में होता है दाखिला
आरटीई के अनुसार कक्षा एक में दाखिला लिया जाता है। इसके बाद बच्चा आठवीं तक शिक्षा ग्रहण करता रहता है। जिसका खर्च बेसिक शिक्षा विभाग ही देता है।

सत्र 2013-14 में कॉन्वेंट स्कूल में ये हुए दाखिले
मदर एथीना           13
ब्लूमिंगडेल            01
महर्षि विद्या मंदिर    03
एशियन पब्लिक      02
----------------
कुल            19
----------------
सत्र 2014-15 में कॉन्वेंट स्कूल में ये हुए दाखिले
बीआरबी स्कूल        02 प्रवेश
मदर एथीना             04 प्रवेश
ब्लूमिंगडेल              04
विद्या पब्लिक स्कूल    01
महर्षि विद्या मंदिर       01
ग्रीन वुड                 02
----------------
कुल            14
----------------

अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले को सत्र 2013-14 में 19 आवेदन आए थे। जिनका प्रवेश कराया गया। वहीं 2014-15 में 14 एडमिशन लिए गए। गत सत्र में प्रदेश में दूसरा स्थान रहा था। इस बार भी दाखिले के लिए विज्ञप्ति निकाल दी गई है। साथ ही उन वार्डों की जानकारी भी मांगी गई है। जहां स्कूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृपाशंकर वर्मा, बीएसए बदायूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed