Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Emergency preparedness tested during blackout mock drill

Budaun News: ब्लैकआउट मॉकड्रिल में परखी गईं आपातकालीन तैयारियां

Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Emergency preparedness tested during blackout mock drill
बदायूं के पुलिस लाइन चौराहा पर मॉकड्रिल के दौरान मरीज को सीपीआर देते डॉक्टर। स्रोत सूचना।
बदायूं। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की। मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा / नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, अग्निशमन, विद्युत, आपदा मित्रों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैकआउट की प्रक्रिया, संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण एवं प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही एंबुलेंस, मेडिकल टीम एवं अग्निशमन विभाग की तत्परता भी परखी गई। नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की कार्यक्षमता, तत्परता एवं आपसी समन्वय को परखना तथा आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा, जिससे वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध ढंग से संचालित किए जा सकें। संवाद

बदायूं के पुलिस लाइन चौराहा पर मॉकड्रिल के दौरान मरीज को सीपीआर देते डॉक्टर। स्रोत सूचना।

बदायूं के पुलिस लाइन चौराहा पर मॉकड्रिल के दौरान मरीज को सीपीआर देते डॉक्टर। स्रोत सूचना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed