फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RSS's national environment chief reached Sarai and had darshan of Mahadev

Budaun News: आरएसएस के राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख पहुंचे सराय, किए महादेव के दर्शन

Sun, 17 Aug 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
RSS's national environment chief reached Sarai and had darshan of Mahadev
दातागंज के सराय ​स्थित पंचत्वेश्वर भगवान के दर्शन करतेअखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्य व  - फोटो : संवाद
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्य ने शनिवार को सराय स्थित स्वयंभू महादेव मंदिर पहुंचे। वहां पंचत्वेश्वर भगवान के दर्शन किए। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरणीय संतुलन का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचतत्व का यह पावन स्थल हमें स्मरण कराता है कि प्रकृति और आध्यात्मिकता एक-दूसरे के पूरक हैं। धर्म तभी पूर्ण है जब हम धरती और जल की रक्षा करें। प्रमुख गोपाल आर्य ने कहा कि तालाबों का पुनर्जीवन केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह गांव-गांव में हरियाली और जीवनदायिनी जैवविविधता का आधार है।
विज्ञापन

वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का यह कार्य पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान उन्होंने पंचतत्व संस्था की संस्थापक वाटर वूमेन की पौधशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से विभाग प्रचारक सुधांशु, जिला प्रचारक भरत लाल के अलावा भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक, राकेश वर्मा, सतीश शर्मा, मनोज सोलंकी समेत बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed