फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rs. 95,000 was withdrawn from the teacher's account.

Budaun News: शिक्षक के खाते से 95 हजार रुपये निकाले

Sat, 03 Jan 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rs. 95,000 was withdrawn from the teacher's account.
​शिक्षक शकूर अहमद। संवाद - फोटो : सांकेतिक
उझानी। बिल्सी क्षेत्र के नैथुआ प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक शकूर अहमद अंसारी से करीब 95 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। उनके मोबाइल पर वाहन चालान का मैसेज आया और खाते समेत क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलतेे गए।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के शिकार शकूर अहमद अंसारी कस्बे में गंजशहीदा मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एआरटीओ चालान का पीडीएफ मैसेज आया। मैसेज पढ़ने के लिए उन्होंने जैसे ही क्लिक किया, उसी दिन शाम तक उनके खाते से पहले 19 हजार, फिर पांच सौ और 10-10 हजार रुपये का दो बार में ट्रांजेक्शन हो गया। उनके क्रेडिट कार्ड से शुरूआत में एक रुपये, फिर 56 हजार रुपये निकल गए। अगले दिन जब उन्होंने ट्रांजेक्शन के मैसेज देखे तो ऑनलाइन ठगी हो जाने का अहसास हुआ।
विज्ञापन

ठगी की भनक लगने पर शिक्षक ने कोतवाली जाकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा दी है। शिक्षक ने बताया कि ठगी से पहले उनके मोबाइल पर कोई कॉल नहीं आई थी। खाते से और ठगी होने की आशंका से परेशान शिक्षक ने अपना डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी बंद करा दिया। पुलिस की साइबर सेल इसकी जांच कर रही है। ठगी का खुलासा नहीं होने पर उन्होंने अफसरों को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अज्ञात कॉल के झांसे में आकर युवक से 35 हजार की ठगी

- पुलिस ने खाता होल्ड कराने के बाद शुरु की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी उपदेश कुमार शाक्य साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात कॉलर के झांसे में आकर उन्होंने अपने खाते से 35,323 रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन और कोतवाली पुलिस से की है।
उपदेश कुमार शाक्य ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए कुछ जानकारी मांगी। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसे कॉलर ने एक लिंक पर डालने को कहा। जैसे ही उन्होंने ओटीपी लिंक पर डाला, उनके खाते से तुरंत 35,323 रुपये कट गए।

पीड़ित का कहना है कि रुपये कटने से पहले उन्होंने बैंक में एटीएम कार्ड काम न करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी कारण उन्हें लगा कि कॉल बैंक की ओर से ही आई है और उन्होंने कॉलर पर भरोसा कर लिया। घटना के बाद उपदेश कुमार शाक्य ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, साथ ही कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के आधार पर संबंधित खाते को तत्काल होल्ड करा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें।

शिक्षक शकूर अहमद। संवाद

शिक्षक शकूर अहमद। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed