फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rs 3.50 lakh snatched from coal trader, report filed

Budaun News: गल्ला कारोबारी के 3.50 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.50 lakh snatched from coal trader, report filed
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गल्ला कारोबारी के 3.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपी कारोबारी के बेटे से रुपये मांगकर ले गया था, लेकिन फिर लौटाए नहीं। रुपये मांगने पर कारोबारी के साथ गालीगलौज की गई और उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव आदपुर निवासी प्रेमपाल सिंह गल्ला कारोबारी हैं। कोतवाली क्षेत्र के ही पपगांव निवासी महेंद्र को वह उसे अच्छी तरह जानते थे। महेंद्र उनके बेटे रोहित से 3.50 लाख रुपये उधार मांगकर ले गया। उन्होंने रुपये मांगना शुरू किए तो आरोपी टालमटोल करता रहा। उन्होंने कई बार आरोपी से अपने रुपये मांगे, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

ज्यादा कहने पर आरोपी ने उनसे गालीगलौज कर दी और जान से मारने की धमकी तक दे दी। काफी कोशिश के बावजूद आरोपी ने रुपये नहीं दिए तो प्रेमपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को जाकर तहरीर दी। इससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed