{"_id":"66b7cc1b3a00d88c9d00b514","slug":"rs-190-lakh-and-jewelery-stolen-from-farmers-house-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123937-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसान के घर से 1.90 लाख रुपये व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसान के घर से 1.90 लाख रुपये व जेवर चोरी
Sun, 11 Aug 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दहेमी में शुक्रवार रात चोरों ने किसान सत्यभान सिंह पटेल के घर नकब लगाकर 1.90 लाख रुपये व जेवर चोरी कर लिया। सुबह किसान के परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
ग्राम दहेमी निवासी किसान सत्यभान सिंह पटेल शुक्रवार रात परिवाररे साथ बरामदे में सो रहे थे। कमरों में बाहर से ताला लगा दिया था। रात किसी समय चोरों ने घर में पीछे की दीवार में नकब लगा लिया और कमरे में दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.90 लाख रुपये,आठ सोने की अंगूठी, चेन, हार, झुमकी, कुंडल, टॉप्स व तीन जोड़ी पाजेब चोरी कर लीं।
सुबह उनके छोटे भाई डीजल लाने के लिए रुपये लेने आए। उनकी पत्नी ने कमरे का ताला खोला लेकिन दरवाजा नहीं खुला। यह देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा तो दीवार में नकब लगा हुआ था। नकब के रास्ते अंदर से घुसकर कमरे की कुंडी खोली। सत्यभान सिंह का कहना है कि चोर नकदी और जेवर समेत करीब सात लाख रुपये का सामान ले गए। सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।