फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Royal Kings defeated Ambiyapur Warriors by five wickets to become champions.

Budaun News: अंबियापुर वॉरियर को पांच विकेट से हराकर चैंपियन बना रॉयल किंग्स

Mon, 01 Jun 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Royal Kings defeated Ambiyapur Warriors by five wickets to become champions.
विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए फाइनल रोमांचक मुकाबले में रॉयल किंग्स ने अंबियापुर वॉरियर को पांच विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में रॉयल किंग्स के गेंदबाजों ने पहले अंबियापुर वॉरियर के बल्लेबाजी को पूरी तरह से बिखेर दिया और इसके बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंबियापुर वॉरियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के बल्लेबाज रॉयल किंग्स के गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 8.5 ओवर में मात्र 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 61 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल किंग्स की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक बल्लेबाजी की। हालांकि टीम ने दो विकेट जल्दी गंवाए, लेकिन इसके बाद वसीम और मुदित ने पारी को संभालते हुए विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। वसीम ने 21 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं मुदित ने केवल 10 गेंदों में नाबाद 19 रन की तेजतर्रार पारी खेली। रॉयल किंग्स ने 6.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रॉयल किंग्स के बल्लेबाज वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।बाद में क्षत्रिय महासभा के मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, प्रदीप उर्फ दीपक चौहान, विजनेश सोंलकी ने विजेता टीम के कप्तान रिशु शर्मा को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर इकरार अहमद, राजू पंडित, मोहित फौजी, मयंक जैन, रोहित शर्मा, शिवम शर्मा, मिंटू सागर, अभिषेक शर्मा, मोहित कुमार, भूपेंद्र समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed