फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Royal Challengers could not reach the finals even after winning the match

Budaun News: मैच जीतने के बाद भी फाइनल में नहीं पहुंच सकी रॉयल चैलेंजर्स

Wed, 25 Dec 2024 10:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Royal Challengers could not reach the finals even after winning the match
एसके कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट का मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टी-20 जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स व सुपर किंग्स इलेवन के बीच में खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स ने पांच विकेट से लीग का अंतिम मैच जीत लिया, हालांकि पहले के दो मैच हारने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स फाइनल में नहीं पहुंच सकी। वहीं प्वाइंटों के अनुसार ब्लैक पैंथर व किंग्स इलेवन के बीच में फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर किंग्स इलेवन के कप्तान सूरज सिसोदिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 16.2 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें आदित्य राठौर ने 25 गेंदों पर छह चौक व एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों में प्रिंस जोशी ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 3.2 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। अभिषेक कश्यप ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट, निखिल यादव ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाजों ने पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए। ऐसे में पांच विकेट से मैच अपने नाम किया। इसमें दक्ष मिश्रा ने 38 गेंद पर 56 रन बनाए। लेकिन लीग के अन्य मैच हारने की वजह से वह प्वाइंटों के अनुसार फाइनल में नहीं पहुंच सकी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स के दक्ष मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

किंग्स इलेवन के सफल गेंदबाज गुंजन ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। सचिव संतोष शर्मा ने बताया इस जीत के साथ ही जीएस हीरो टी-20 जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल प्वाइंटों के अनुसार ब्लैक पैंथर व किंग्स इलेवन पहुंच गई। बुधवार को फाइनल मैच होगा। इसमें मुख्य अतिथि के बतौर यूपीसीए के वरिष्ठ सदस्य सीताराम शामिल होंगे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed