{"_id":"654d306038de49657d06248d","slug":"route-diversion-strictly-implemented-entry-of-even-small-vehicles-in-the-market-badaun-news-c-123-1-sbly1004-7728-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सख्ती से लागू किया रूट डायवर्जन, बाजार में छोटे वाहनों की भी नोएंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सख्ती से लागू किया रूट डायवर्जन, बाजार में छोटे वाहनों की भी नोएंट्री
विज्ञापन
टिकटगंज प्वाइंट पर खड़े होमगार्ड। संवाद
बदायूं। दिवाली को लेकर बाजार में रूट डायवर्जन सख्ती से लागू कर दिया गया है। अब बाजार में छोटे वाहनों की भी आवाजाही रोक दी गई है। 11 जगह बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि शुक्रवार को धनतेरस पर जाम की स्थिति पैदा न हो।
बाजार में 11 प्वाइंट पर बैरियर लगाकर वाहनों की नोएंट्री लागू कर दी गई है। बैरियर से आगे कोई वाहन नहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। बैरियर पर पुलिस बल तैनात है। यह व्यवस्था आठ नवंबर से लागू की गई है, जो 12 नवंबर तक जारी रहेगी। दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तमाम पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में भी लगाया गया है। इनमें कई महिला कर्मी भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बाजार में यातायात व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। पुलिस बल तैनात है।
-- -- -- -- --
इस ओर नहीं जाएंगे वाहन
- घंटाघर से खैराती चौक की ओर
- छह सड़का से खैराती चौक की ओर
- गोपी चौक से नेहरू चौक की ओर
- टिकटगंज से हलवाई चौक की ओर
- मढ़ई चौक से हलवाई चौक की ओर
- मथुरिया चौक से गोपी चौक की ओर
- जोगीपुरा तिराहे से छह सड़का की ओर
- नगर पालिका तिराहा से छह सड़का की ओर
- शिव मंदिर गांधी ग्राउंड से छह सड़का की ओर
- सुभाष चौक से छह सड़का की ओर
- नूरी चौक से गोपी चौक की ओर
-- -- -- -- -
ये हैं पार्किंग स्थल
- नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की ओर से शहर में एसके इंटर कॉलेज के सामने, अनाज मंडी और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के बराबर में पार्किंग स्थल बनाया गया है। बाजार आने वाले लोग यहीं अपने वाहन खड़ें करेंगे।