फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Route diversion implemented in the district till Monday evening

Budaun News: जिले में सोमवार शाम तक के लिए मार्ग परिवर्तन लागू

Sat, 10 Aug 2024 05:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Route diversion implemented in the district till Monday evening
बदायूं। कांवड़ यात्रा के चलते जिले में शुक्रवार रात आठ बजे से मार्ग परिवर्तन लागू कर दिया गया है। अब सोमवार शाम तक बदले मार्ग परिवर्तन के अनुसार ही वाहन गुजरेंगे। शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार शाम तक बरेली-बदायूं हाईवे अन्य वाहनों के लिए बंद रहेगा। तीन दिन लगातार केवल कांवड़ियों के ही वाहन गुजरेंगे।
विज्ञापन

शहर से बरेली जाने वाले वाहन कुंवरगांव, आंवला, अखा, गैनी, अलीगंज और रामगंगा होते हुए बरेली पहुंचेंगे। चंदौसी-मुरादाबाद से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर जाने वाले वाहनों को बिसौली से ही आंवला, रामगंगा, फतेहगंज पूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज होते हुए निकाला जाएगा। चंदौसी-मुरादाबाद से दिल्ली, आगरा, मथुरा और कासगंज जाने वाले वाहन बिसौली से ही सहसवान गुन्नौर होते हुए अलीगढ़ से जा सकते हैं। उसावां, म्याऊ से कोई बड़ा वाहन सीधे शहर नहीं आएगा। इन वाहनों के लिए दातागंज मार्ग चिह्नित किया गया है। बदायूं से एटा-कासगंज जाने वाले वाहनों को जालंधरी सराय चौराहे से शेखूपुर, कादरचौक और कादरगंज होते हुए निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed