{"_id":"61e07d1155a4791c7e7b879d","slug":"root-march-badaun-news-bly4724535176","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में पैरा मिलिट्री फोर्स का पैदल मार्च, बूथों तक पहुंचे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में पैरा मिलिट्री फोर्स का पैदल मार्च, बूथों तक पहुंचे जवान
विज्ञापन
उझानी में पैदल मार्च करते पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर लोगों में निर्भीक होकर मतदान करने के लिए विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस की मौजूदगी में पैरा मिलिट्री फोर्स ने बृहस्पतिवार को मार्केट समेत गली-मोहल्लों में पैदल मार्च किया। यह लोग संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर भी पहुंचे।
दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पैरा मिलिट्री फोर्स बृहस्पतिवार पूर्वाह्न यहां पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने मुख्य बाजार, बिल्सी रोड बाजार और स्टेशन रोड के अलावा उन सभी मतदान केंद्रों तक पैदल मार्च किया जहां चुनाव के दौरान खासी गहमागहमी का माहौल देखने को मिलता रहा है।
पैदल मार्च के दौरान जवानों और उनके अधिकारियों ने पुलिस से संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की स्थिति, उनके आसपास के लोगों समेत राजनीतिक माहौल के बारे में जानकारी की। करीब तीन घंटे के पैदल मार्च के दौरान पैरा मिलिट्री फोर्स का मकसद अपनी मौजूदगी का अहसास कराते हुए इलाके के लोगों में निर्भीक होकर मतदान करने का विश्वास बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अगली बार कछला और देहात क्षेत्र में भी पैरा मिलिट्री फोर्स का पैदल मार्च होगा।
फोटो- 47
उसहैत। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ पुलिस टीम ने कस्बे में थाना परिसर से मुख्य बाजार, घास मंडी चौराहा, नखासा रोड, ककराला चौराहा होते हुए रूट मार्च किया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है।
ककराला। अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ चौकी ककराला के इंचार्ज सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में रूट मार्च निकाला गया।
म्याऊ। पुलिस स्टाफ के साथ पैरामिलेट्री फोर्स ने कस्बे में रूट मार्च किया। जनता से अपील की कि निर्भीक होकर मतदान करें।
उसावां। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने सीमा सुरक्षाबल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधामई, वमनपुरा, नगरिया अभय के साथ-साथ कस्बा व कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल गश्त किया। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने जनता से कहा कि चुनाव के दौरान भय रहित होकर मताधिकार का प्रयोग करें।
कादरचौक। एसडीएम सदर और कादरचौक पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ मार्च किया। लोगों को आचार संहिता व कोरोना नियमों का पालन करने के संबंध में बताया।
-
डेढ़ हजार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई को सूची भेजी, आठ सौ पाबंद
उझानी। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने विभागीय स्तर की कार्रवाई में तेजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक- निरोधात्मक कार्रवाई के लिए कोतवाली क्षेत्र में अब तक करीब डेढ़ हजार लोगों की सूची तैयार कर भेज दी गई है। पहले चरण में अब करीब आठ लोगों को मुचलके पर पाबंद कराया गया है। आपराधिक प्रवृति के जिन लोगों से किसी भी स्तर पर चुनाव प्रभावित होने की आशंका है, उनमें अब तक 18 लोगों पर 110 जी की कार्रवाई की गई है। संवाद