{"_id":"6990d4831a0c61d63f0be24b","slug":"room-inspectors-will-be-identified-by-identity-cards-containing-qr-codes-badaun-news-c-123-1-sbly1001-157330-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र से होगी कक्ष निरीक्षकों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र से होगी कक्ष निरीक्षकों की पहचान
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए परिचय पत्र पर क्यूआर वाले पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। इससे परीक्षा में होने वाली गतिविधियों को रोका जा सकेगा। और परीक्षा को नकल विहीन कराया जा सकेगा।
बोर्ड की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि इन क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्रों का वितरण जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाए। कक्ष निरीक्षकों के ये परिचय पत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ताकि किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़े की आशंका न रहे।
नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्रों की जांच मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। क्यूआर कोड स्कैन होते ही संबंधित निरीक्षक की पूरी जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी। सत्यापन पूरा होने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से फर्जी कक्ष निरीक्षकों की पहचान तुरंत हो सकेगी और परीक्षा की गोपनीयता बनी रहेगी। पहले कई बार बाहरी या अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की शिकायतें मिलती थीं, जिन्हें रोकने में यह तकनीक कारगर साबित होगी। जिले में परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक और केंद्राध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना क्यूआर कोड सत्यापन के किसी भी कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी पर न लगाया जाए।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए गए प्रश्न पत्र
बदायूं। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तैयार लगभग पूरी हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचवा दिए गए हैं। साथ ही सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिसकर्मी और दो-दो होमगार्ड की तैनाती गई है। डीआईओएस ने बताया कि सभी को निर्देशित किया है कि प्रश्न पत्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संवाद