Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rohit murder case: Main accused Waris remains at large even after five days

रोहित हत्याकांड : पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी वारिस पकड़ से दूर

Thu, 12 Nov 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rohit murder case: Main accused Waris remains at large even after five days
बदायूं। दातागंज में रामलीला मेले के दौरान खिलौने के रेट को लेकर हुई कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर रोहित की हत्या करने के मामले में पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी वारिस पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वारिस का पिता जेल भेजा जा चुका है। वारिस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। टीमें बरेली से लेकर दिल्ली तक दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम बेहटा माधौ निवासी रोहित (25) सात नवंबर को गांव के ही दोस्त रितिक के साथ दातागंज में रामलीला मेला देखने गया था। वहां मीना बाजार में खिलौने दुकान पर खिलौने के रेट को लेकर दुकानदार रईस अहमद और उसके बेटे वारिस से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी पिता-पुत्र ने रोहित व उसके साथी रितिक (26) पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

हमले में रोहित की मौत हो गई, जबकि रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आठ नवंबर को रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद करने का दावा किया। वहीं, घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी वारिस भागा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित चार टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। रिश्तेदारों से भी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed