Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Moradabad team defeated Saifai by five points and won the trophy.

Budaun News: मुरादाबाद की टीम ने सैफई को पांच अंकों से पराजित कर ट्रॉफी जीती

Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The Moradabad team defeated Saifai by five points and won the trophy.
म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अस्धरमई में युवा एकता ग्रुप की ओर से आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट मे
उसावां। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अस्धरमई में युवा एकता ग्रुप की ओर से आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार रात हुए टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। देर रात तक चले इस मुकाबले ने खेल प्रेमियों को खूब रोमांचित किया। मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने सैफई को पांच अंकों से पराजित कर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुरादाबाद और सैफई की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद की टीम ने सैफई को पांच अंकों से पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता मुरादाबाद की टीम को 5100 रुपये नकद धनराशि और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता सैफई की टीम को 3100 रुपये नकद और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका भूपेन्द्र सिंह एवं परमीत सिंह चौहान ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि युवाओं के मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलकूद बेहद आवश्यक हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, इसलिए खिलाड़ियों को आपस में किसी प्रकार का वैमनस्य नहीं रखना चाहिए। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर ब्लॉक प्रशासक अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद, सैफई, आवास विकास बदायूं, एटा, नबीगंज, गूराबरैला और मेजबान ग्राम अस्धरमई की टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता भूपेन्द्र सिंह फौजी, अतुल सिंह, सूरज सिंह, परमीत सिंह चौहान, मुकेश सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed