{"_id":"c7fbdd5b1063d326cab99c3a862a2865","slug":"robbery-of-dcm-in-binavar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनावर में पेठा से भरी डीसीएम लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनावर में पेठा से भरी डीसीएम लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 06 Jan 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी, चालक-क्लीनर को बांध कर डाला, बोलेरो कार में सवार थे आधा दर्जन बदमाश
उत्तराखंड के किच्छा निवासी भगवानदास पेठा व्यापारी हैं। मंगलवार को वह आगरा से तीन लाख रुपये का पेठा खरीद कर किच्छा के लिए चले थे। पेठा से भरी डीसीएम को बरेली रोड पर बोलरो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद भगवानदास समेत चालक धीरेंद्र और क्लीनर छोटू को बांध कर बोलेरो कार में डाल लिया। डीसीएम को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया। बाद में बदमाशों ने इन तीनों को बिनावर थाने के गांव विजय नगला के पास सड़क किनारे फेंक दिया। डीसीएम लेकर चले गए। बदमाशों ने व्यापारी से 10 हजार रुपये नगदी और एक मोबाइल भी लूट लिया। भगवानदास की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
सोरों से पीछे लग गई थी बोलेरो कार
बिनावर। पेठा व्यापारी भगवानदास की मानें तो बोलरो कार सोरों से उनके पीछे लग गई थी। रास्ते में भी डीसीएम को कई बार कार ने ओवरटेक किया, लेकिन रोका नहीं। बिनावर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर बदमाशों ने डीसीएम को ओवरटेक करके रोक लिया। हथियारों के बल पर चालक-क्लीनर समेत उनको कब्जे में ले लिया।
हाईवे पर पेट्रोलिंग की पोल खुली
बिनावर। जिले में एकाएक अपराध बढ़ने लगा है। वजीरगंज और उझानी थाने के तीन गांवों में डकैती के बाद पुलिस गश्त की पोल पहले ही खुल चुकी थी। अब हाईवे पर पेठा से भरी डीसीएम लूट की घटना ने हाईवे पर पेट्रोलिंग की पोल खोल दी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।