फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Robbery in three houses of Bhajpura, took women hostage and robbed cash and jewelery

भजपुरा के तीन घरों में डकैती, महिलाओं को बंधक बनाकर लूट ले गए नकदी-जेवर

Fri, 02 Jul 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery in three houses of Bhajpura, took women hostage and robbed cash and jewelery
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवतीपुर के मजरा भजपुरा में बुधवार रात छह डकैतों ने तीन घरों में धावा बोल दिया। डकैतों ने महिलाओं को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवर लूट ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इधर, घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

वारदात रात करीब एक बजे की है। उस दौरान बेचे सिंह अपने घर की छत पर सो रहे थे। उनकी पत्नी और बेटी आंगन में और पुत्रवधू गेट के नजदीक चारपाई डालकर सो रही थीं। इसी दौरान डकैतों ने जालनुमा गेट को अंदर हाथ डालकर खोल लिया और अंदर घुस आए। बेचे सिंह के अनुसार छह की संख्या में डकैत थे। इसमें चार अंदर घुसे और दो बाहर खड़े थे। उन्होंने सबसे पहले उनकी पुत्रवधू सदासुखी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बाद में उनकी बेटी और पत्नी को बंधक बनाया। इसके बाद घर से जेवर समेत पचास हजार की नकदी लूट ली। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनके जाने के बाद सदासुखी ने शोर मचाया। तब उनके परिवारवालों और गांव के लोगों को जानकारी हुई। इससे पहले बदमाश उनके गांव के ही खड़ग सिंह और हाकिम सिंह के घर में घुसे थे। खड़ग सिंह के मुताबिक उनकी बेटी मीरा पत्नी भैंरोंपाल निवासी ग्राम नितोई थाना बिशारतगंज, बरेली उनसे मिलने आई थी। वह गेट पर सो रही थी। डकैतों उसे बंधक बना लिया। उनके घर से डकैत जेवर और 45 हजार की नकदी लूट ले गए। उनके भाई हाकिम के घर से जेवर और 50 हजार रुपये लूट ले गए। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed