फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways workshop's toilet closed, mattress missing from waiting room

Budaun News: रोडवेज वर्कशॉप का शौचालय बंद, प्रतीक्षालय से गद्दे गायब

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways workshop's toilet closed, mattress missing from waiting room
05बीडीएन42-रोडवेज वर्कशाप के प्रतीक्षालय में ऐसे पड़े हैं बेड। संवाद
बदायूं। परिवहन निगम के वर्कशॉप को शुरू हुए दो साल ही हुए हैं, लेकिन यहां अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। यहां का सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद पड़ा है। प्रतीक्षालय की हालत तो बेहद खस्ता हो चुकी है। उसके गद्दे गायब हो गए हैं। कोई देखने वाला नहीं है, केवल दो गद्दे पड़े हैं वो भी काले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम का वर्कशॉप दो साल पहले शुरू हुआ था। उस दौरान वर्कशॉप की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त थीं। सार्वजनिक शौचालय भी चल रहा था। वर्कशॉप की दूसरी मंजिल पर बसों की मरम्मत कराने वाले चालकों को आराम करने के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया था। यहां कई बेड पड़े थे और उन पर गद्दे भी डाले गए थे, लेकिन दो साल में यहां की व्यवस्थाएं बिल्कुल बदल गईं। कुछ बेड गायब हो गए तो कई बेड से गद्दे ही लापता कर दिए गए। दो बेड पर गद्दे पड़े हैं, जिन पर कर्मचारी आकर आराम करते हैं। इससे दोनों गद्दे बिल्कुल काले हो गए हैं। उनकी हालत ऐसी हो गई है कि किसी चालक की उन पर बैठने की हिम्मत तक नहीं होती।
विज्ञापन

उसके बराबर में एक शौचालय है। उसकी हालत बेहद खस्ता है। साफ सफाई के नाम पर यहां झाडू तक नहीं लगती। महीनों से यहां पोंछा तक नहीं लगा है। सबसे खास बात यह कि यहां वर्कशॉप के बराबर में एक सार्वजनिक शौचालय बना है। वो भी महीनों से बंद पड़ा है। उसकी टाइल्स और फर्श आदि टूट चुका है। दीवारों से सीमेंट तक छिट-छिटकर गिर रहा है। इससे वर्कशॉप के निर्माण कार्यों को लेकर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी बोले- रोजाना नहीं आता सफाई कर्मचारी
वर्कशॉप में तैनात कुछ कर्मचारियों का कहना है कि यहां जो सफाई कर्मचारी तैनात है। वह रोजाना नहीं आता है। वह जब आता है तो वर्कशॉप परिसर में ही झाडू लगाकर चला जाता है। कर्मचारियों के प्रतीक्षालय में नहीं जाता और न ही वहां सफाई करता है।


- वर्कशॉप में जो अव्यवस्थाएं फैली हैं, उन्हें सुधारने की लगातार कोशिश चल रही है। अगर सफाई कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेगा तो उसे हटाया जाएगा। दूसरा सफाई कर्मचारी लगाया जाएगा। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम

05बीडीएन42-रोडवेज वर्कशाप के प्रतीक्षालय में ऐसे पड़े हैं बेड। संवाद

05बीडीएन42-रोडवेज वर्कशाप के प्रतीक्षालय में ऐसे पड़े हैं बेड। संवाद

05बीडीएन42-रोडवेज वर्कशाप के प्रतीक्षालय में ऐसे पड़े हैं बेड। संवाद

05बीडीएन42-रोडवेज वर्कशाप के प्रतीक्षालय में ऐसे पड़े हैं बेड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed