फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways service started from Badaun to Baddi via Bilsi

Budaun News: बदायूं से बिल्सी होते हुए बद्दी तक रोडवेज सेवा शुरू

Sun, 31 May 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways service started from Badaun to Baddi via Bilsi
बिल्सी। क्षेत्रीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए बदायूं से बिल्सी होते हुए हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक नगर बद्दी तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन दोपहर 2 बजे बदायूं से रवाना होगी। बस 2:30 बजे बिल्सी, 4 बजे संभल, 5:30 बजे गजरौला, 8 बजे बिजनौर तथा रात 10 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 5 बजे हिमाचल प्रदेश के बद्दी और 5:30 बजे नालागढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह बस शाम 5 बजे बद्दी से रवाना होकर नालागढ़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गजरौला, संभल और बिल्सी होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे बदायूं पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों में खुशी का माहौल है। व्यापारी नेता लोकेश बाबू वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, सुरेश गुप्ता, पुरुषोत्तम शाक्य, कमलेश शर्मा आदि ने निगम के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed