फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways increased 20 buses on Delhi route for Rakshabandhan

Budaun News: रक्षाबंधन के लिए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर बढ़ाई 20 बसें

Thu, 07 Aug 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased 20 buses on Delhi route for Rakshabandhan
रोडवेज स्टैंड से दिल्ली रूट को यात्रियों को बैठाता परिचालक । संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन के लिए दिल्ली लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों को घर तक आने में कोई दिक्कत न हो, उन्हें बसों का इंतजार न करना पड़े। इसके लिए दिल्ली रूट पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने 20 बसें बढ़ा दी है। इसी के साथ ही लोकल रूट पर रोडवेज की बसें भी अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े में 128 बसें हैं। साथ ही अनुबंधित की 32 बसें हैं। अब तक दिल्ली रूट पर 50 से अधिक बसें चल रही हैं। दिल्ली से अपने घर आने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए 20 अतिरिक्त बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। आठ से 10 अगस्त तक इन सभी बसों को पहले लोकल रूट, बदायूं से चंदौसी, बरेली, दातागंज, कादरचौक, आंवला, बिल्सी वाया इस्लामनगर आदि रूटों पर चक्कर लगाने होंगे। इसके बाद जरूरत के हिसाब से जिन बसों का समय निर्धारित है, उन्हीं को दिल्ली भेजा जाएगा। दस अगस्त के बाद फिर से लोग बढ़ी संख्या में दिल्ली को वापसी करेंगे। इसलिए फिर से बसों को दिल्ली रूट पर लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि लगातार बसों को चलाया जाएगा। कोई भी बहन बस में खड़े होकर या लटक कर यात्रा नहीं करेगी। सभी चालक और परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि बस स्टैंड से सभी को लेकर रवाना हो। किसी यात्री को न छोड़ें। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए यात्रा निशुल्क होगी, लेकिन पांच साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए नियमानुसार टिकट लेना पड़ेगा। वहीं, सभी पुरुष सवारियों को अपना-अपना टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed