{"_id":"66d2647dfe213591ef0e24b6","slug":"roadways-buses-will-not-run-on-lalpul-to-kachari-route-during-the-day-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124976-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लालपुल से कचहरी मार्ग पर दिन में नहीं चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लालपुल से कचहरी मार्ग पर दिन में नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
Sat, 31 Aug 2024 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से डीएम ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत एक सितंबर से लालपुल से कचहरी मार्ग पर दिन में रोडवेज बस नहीं चलेंगी, हालांकि रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक छूट दी जाएगी।
डीएम निधि श्रीवास्तव ने शहर में लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए रोडवेज, पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों के साथ में बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि शहर में रूट डायवर्जन को लागू किया जाए, ताकि यहां लगने वाले जाम से सभी को निजात मिल सके। डीएम ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं।
इसके तहत दिल्ली-सहसवान-बदायूं मार्ग की सभी बसें राजकीय मेडिकल कॉलेज तक ही आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी। इसके अलावा अगर बदायूं डिपो की बस दिल्ली रूट पर चल रही है तो राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाइपास, नवादा, पुरानी चुंगी, दातागंज तिराहा, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक होते हुए रोडवेज पर आएगी। कोई भी रोडवेज बस लालपुर से कचहरी मार्ग पर नहीं चलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सितंबर से उनके कार्यालय के अधिकारी व कार्मिक की तैनाती भी इसको लेकर की जाएगी। फिलहाल किराए में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
आगरा, अलीगढ़, मथुरा को नवादा, बाइपास होकर जाएंगी बस
डायवर्जन के तहत आगरा, अलीगढ़, मथुरा मार्ग जाने वाली बाहरी व बदायूं डिपो की बस पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, महाराणा प्रताप चौक, लालपुल, बिल्सी मोड, राजकीय मेडिकल, उझानी, कछला होते हुए जाती थी, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत बदायूं डिपो से पहले रोडवेज बस भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, पुरानी चुंगी, नवादा, बाइपास, राजकीय मेडिकल कॉलेज होते हुए आगे जाएंगी।