{"_id":"65f1f041fdb3e144a60db756","slug":"roadways-buses-will-make-extra-trips-on-holi-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115101-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: होली पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: होली पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों को घर आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न होने देने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। होली पर रोडवेज बसें हर रूट खासतौर से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आनंद विहार और कौशांबी डिपो पर एक-एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा।
बदायूं डिपो के पास कुल 128 सरकारी और 43 अनुबंधित बसें हैं। आठ सरकारी बसों को लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को लाने-लेजाने के लिए आरक्षित किया जा चुका है। अभी कुछ और बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। इससे पहले 24 और 25 मार्च को होली है। ऐसे में हर रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बदायूं बस स्टैंड पर शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों को लगाया जाएगा। 22 मार्च से लगातार बसों का संचालन होगा। एक अप्रैल तक बसों को नई व्यवस्था के तहत चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी बसें सवारियां लेकर बस स्टैंड पर आएंगी, उन्हें तत्काल दूसरे मार्ग पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
लगातार ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
प्रत्येक त्योहार की तरह इस बार भी परिवहन निगम की ओर से प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 24 और 25 मार्च को होली पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहेगी। उन्हें लाने- ले जाने के लिए बसों को लगातार चलाया जाएगा। 22 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक बसों का लगातार संचालन होगा। जो चालक-परिचालक लगातार ड्यूटी करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
-- -- -- --
- होली पर बसों के संचालन की रूपरेखा बना ली गई है। सभी बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। जहां के यात्री सबसे ज्यादा होंगे, पहले वहां बस भेजी जाएगी। आनंद विहार और कौशांबी डिपो पर एक-एक कर्मचारी को लगाया जाएगा। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम