फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses stood empty during the day, crowd increased in the evening

Budaun News: दिन में खाली खड़ी रहीं रोडवेज बसें, शाम को बढ़ी भीड़

Wed, 15 Nov 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses stood empty during the day, crowd increased in the evening
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। भैयादूज दो दिन मनाए जाने से मंगलवार को रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। ज्यादातर परिवारों में बुधवार को भैयादूज मनाई जाएगी, इसलिए महिलाएं मंगलवार को गोवर्धन पूजा करने के बाद शाम चार बजे के बाद भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं। दिन में अधिकतर बसें रोडवेज स्टैंड पर खाली खड़ी रहीं। शाम को भीड़ बढ़ने पर दो बसें जरियनपुर, एक बस कलान और एक फर्रुखाबाद के लिए भेजी गई। अन्य मार्गों पर स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

भैयादूज का त्योहार दो दिन का मनाया जा रहा है। लोगों ने मंगलवार को भी भैयादूज का त्योहार मनाया। ज्यादातर लोग बुधवार को त्योहार मनाएंगे। दो दिन के त्योहार को ध्यान में रखकर ही परिवहन निगम ने बसों की व्यवस्था की है। परिवहन निगम की योजना के मुताबिक, पहले बसों का स्थानीय रूटों पर फेरे लगाने थे। लिहाजा मंगलवार सुबह ही बसों को स्टैंड पर खड़ा करा दिया गया। दोपहर बाद तक बसें खाली खड़ी रहीं।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। सबसे ज्यादा यात्री शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद रोड के थे। इस पर निगम के अधिकारियों ने संबंधित रूटों के लिए बसें लगवा दीं। पांच बजे के करीब दो बसें जरियनपुर, एक बस कलान और एक फर्रुखाबाद के लिए रवाना की गई। इसके बाद फिर से रोडवेज बस स्टैंड सुनसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बुधवार को भी कम निकलेंगे यात्री
- इस बार भले ही भैयादूज का त्योहार दो दिन का मनाया जा रहा है लेकिन बुधवार को यात्री कम निकलेंगे। हिंदू धर्म में मान्यता के अनुसार बुधवार को बहनें अपने भाई के घर जाती जरूर हैं लेकिन वहां से लौटकर नहीं आतीं। इससे बुधवार को भीड़भाड़ कम रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को बसों में भीड़ बढ़ सकती है।

------------
सूना रहा प्राइवेट बस स्टैंड
मंगलवार को प्राइवेट बस स्टैंड पर भी ज्यादा भीड़भाड़ देखने को नहीं मिली। यह भैयादूज और रक्षाबंधन का त्योहार ऐसा होता है, जब बसों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। बसों में धक्कामुक्की के भी आसार रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। ऑटो, टेंपो भी खाली चलते दिखाई दिए।

रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed