{"_id":"53483ae052dcb7af9b826d8ff1fcfe3c","slug":"roadways-bus-started-from-badaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई लखनऊ को रोडवेज बस की पहली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई लखनऊ को रोडवेज बस की पहली सेवा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मेन रोड पर हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रोडवेज बस को रवाना किया। राज्य मंत्री ने कहा कि बदायूं से लखनऊ के लिए रोडवेज सेवा न होने से विभिन्न कार्यों के लिए प्रदेश की राजधानी जाने वाले लोगों को असुविधा होती थी। सांसद धर्मेंद्र यादव ने इन्हीं समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए विशेष प्रयास कर जिले की जनता की सुविधा को रोडवेज सेवा शुरू कराने का निर्णय लिया। बदायूं से लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों, शासकीय कार्यों से लखनऊ जाने वालों और इलाज के लिए जाने वालों को विशेष लाभ मिलेगा। बता दें कि बदायूं से लखनऊ तक बस सेवा शुरू कराने के लिए जिला उद्योग बंधु की बैठक में कई बार व्यापारियों ने मांग भी की थी।
विज्ञापन