फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus service will start from Badaun to Dehradun-Ballia

Budaun News: बदायूं से देहरादून-बलिया के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Fri, 12 Jul 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service will start from Badaun to Dehradun-Ballia
बदायूं। देहरादून और बलिया जिले के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। बदायूं डिपो की ओर से देहरादून से बलिया तक के लिए रोडवेज सेवा शुरू की जा रही है। यह बस पहले देहरादून जाएगी। फिर वहां से सीधे बलिया होते हुए बदायूं आएगी। इस रूट पर जो भी जिला, कस्बा हैं, वहां के यात्रियों के लिए सुविधा मिलेगी। वह आराम से बदायूं डिपो की बस में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

देहरादून के लिए यह तीसरी रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। अभी कुछ दिन पहले भी रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। इससे देहरादून रूट पर अब तीन बसें हो गईं हैं। एक बस ऋषिकेश के लिए चल रही है। बलिया जिले के लिए यह पहली रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बस से देहरादून और बलिया जिले के यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह रोडवेज बस बदायूं से पहले देहरादून जाएगी। इस रूट पर जो भी यात्री मिलेंगे। उन्हें बैठाते हुए और उतारते हुए देहरादून पहुंचेगी। फिर वहां से बलिया जिले के लिए रवाना होगी। उस रूट के सभी यात्रियों को इससे लाभ पहुंचेगा। उधर बलिया जिले से बदायूं आने वाले यात्री आ सकेंगे। इस बस से रूट के सभी यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस बस को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed