{"_id":"665bb1ed192eacb6fc007fc4","slug":"roadways-bus-crushes-bike-riders-elderly-woman-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1035-119707-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौत
Sun, 02 Jun 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मां चंद्रवती की मौत के बाद बिलखती परिजन को सांत्वना देता बेटा।
उझानी। दिल्ली हाईवे पर गांव तिगोड़ा के पास पीछे से रोडवेज बस ने बाइक सवार बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार के चोटें आईं हैं।
हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। गांव डिलौर निवासी देवेंद्र (50) पुत्र शिवराज रिश्तेदारी में जाने के लिए बहेड़िया गांव को निकले थे। उनके पड़ोस की चंद्रवती (72) पत्नी राजवीर की भी उसी गांव में रिश्तेदारी है, वह भी देवेंद्र के साथ बाइक से जा रहीं थीं। रास्ते में तिगोड़ा गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चंद्रवती की मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र बाइक समेत छिटक कर सड़क किनारे जा गिरे। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
जहां चंद्रवती को देखते ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद चालक रोडवेज मुजरिया की ओर भाग गया। सूचना के बाद मृतका चंद्रवती के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल आ गए। परिवार की महिलाओं को मृतका के बेटे संजू ने ढांढस बंधाया। संजू ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी है।