फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus collision The teenager 's death

रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत

Sat, 13 Jun 2015 11:33 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 13 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision The teenager 's death
बदायूं-मेरठ हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार किशोर समेत युवक को रौंद दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे हाइवे स्थित गांव हजरतगंज के पास हुआ। गांव के कल्यान सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अंकित पड़ोस के धर्मेंद्र (18) थानसिंह के साथ साइकिल से घर से निकला। दोनों शौच के लिए खेत की ओर चले तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र साईकिल समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। चालक ने बस को नहीं रोका। वह बस को बदायूं की ओर भगा ले गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के घरवाले रोते-बिलखते पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। भीड़ ने बस चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए गुस्से का इजहार भी किया। ग्रामीणों ने पुलिस को भी बुला लिया। मृतक के चाचा रामदास ने बताया कि साइकिल धर्मेंद्र चला रहा था। पुलिस ने रामदास की तहरीर पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया है। घायल अंकित हर हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजेश की दूसरे दिन भी हालत नाजुक
उझानी। शुक्रवार को नगर में कछला रोड बाजार राहगीर कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदरौल की मढइयां निवासी राजेश (26) पुत्र रामेश्वर कश्यप को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राजेश इस वक्त बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत दूसरे दिन भी नाजुक बनी हुई है। सिर में गंभीर चोट की वजह से उसे अभी तक होश भी नहीं आया है।


घरवाले समझे बदमाश, छत पर कूदा बंदर
उझानी। मोहल्ला भदवारगंज निवासी अजय ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे कोतवाली फोन कर दिया कि उसकी छत पर बदमाश हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर छत का रुख किया तो कुछ भी नजर नहीं आया। पिछवाड़े एक बंदर नजर आया। पुलिस की मानें की तो छत पर बंदर कूदने की आहट पर घरवाले बदमाश समझ बैठे थे। इसी आशंका में उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed