फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   roadway bus

भैयादूज पर बहनों को आवागमन में नहीं होगी दिक्कतें

Wed, 26 Oct 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
roadway bus
बदायूं। त्योहार के सीजन में परिवहन निगम की बल्ले-बल्ले हो गई। मंगलवार को 28 लाख की निगम को आमदनी हुई। अब निगम भैयादूज पर भी इसी गति से चल रहा है। साथ ही बहनों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कई बसें लोकल रूटों पर लगाई गईं हैं। बदायूूं डिपो के बेड़े में शामिल 165 बसें रोड पर हैं। दिल्ली रूट पर 80 बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

बदायूं से मथुरा, बरेली , पीलीभीत, टनकपुर, काशीपुर दिशाओं के लिए रेल सेवा है, लेकिन दिल्ली, लखनऊ की दिशाओं के लिए नहीं है। इन क्षेत्रों को जाने के लिए लोगों को बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी को देखते हुए निगम इन इलाकों को कवर करने की तैयारी में लगा है। डिपो को सबसे ज्यादा आमदनी दिल्ली रूट से होती है। इस बार त्योहार के सीजन में डिपो की सबसे ज्यादा 80 बसें दिल्ली रूट पर हैं। डिपो को प्रति बस 1253 रुपये अतिरिक्त मिले हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के लोगों को बसों के लिएकरना पड़ा इंतजार
तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी कई रूटों पर यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या फर्रुखाबाद रूट पर है। कलान, जरियानपुर, जलालाबाद, फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को समस्या हो रही है। दातागंज रूट पर भी यात्रियों को मुश्किलें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दौड़ेंगे अतिरिक्त बसें
डिपो प्रबंधन ने भैयादूज को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था की है। दातागंज, फर्रुखाबाद, चंदौसी, बिसौली रूटों पर भैयादूज पर अतिरिक्त बसों को लगाने की तैयारी है। डिपो प्रबंधन भैयादूज के मजद्देनजर खटारा बसों को भी ठीक कराने में लगा हुआ है। वर्कशॉप में कर्मचारी चौबीस घंटे काम कर रहे हैं।

वर्जन-
किसी रूट पर बस की कोई समस्या नहीं है। भैयादूज के मद्देनजर लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसों को लगाया जा रहा है। मंगलवार को बदायूं डिपो ने 28 लाख रुपये जुटाए हैं। हमारी प्रति बस 1253 रुपये अतिरिक्त दे रही है, जो भी संसाधन हैं उनका पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed