फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   roadway bus

रोडवेज के एआरएम और एमडी को कोर्ट में तलब

Mon, 25 Jul 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
roadway bus
सहसवान। रोडवेज के एआरएम और एमडी को सिविल जज जूनियर डिवीजन ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद तलब किया है। कोर्ट में यह जनहित याचिका सहसवान रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू कराए जाने की मांग को लेकर दायर की गई है।
विज्ञापन

सहसवान में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना 1962 में हुई थी। कुछ दिनों तक बस स्टैंड का संचालन हुआ, लेकिन करीब तीन दशक से यहां से बसों का संचालन नहीं हो रहा। नगर के लोगों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बस स्टैंड से बसों के संचालन को व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भी आवाज उठाई, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। ऐसे में रफीक अहमद, राजीव शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश महेश्वरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र सक्सेना, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष जावेद इकबाल समेत तमाम लोगों ने रोडवेज बस स्टैंड से बसों के संचालन की मांग को लेकर कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद बदायूं डिपो के एआरएम और रोडवेज के एमडी को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed