फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads will be built in Kuvargaon from 50 lakhs to the city of two crores

दो करोड़ से शहर तो 50 लाख से कुवरगांव में बनेंगी सड़कें

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built in Kuvargaon from 50 lakhs to the city of two crores
बदायूं। इन दिनों जिले की अधिकांश सड़कें टूटी पड़ी हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में भी शहर से गांव तक सड़कों का बुरा हाल है। चुनाव से पहले नगर विकास राज्यमंत्री ने सड़कों को बनवाने का काम छेड़ा है। अब उन्होंने शहर में दो करोड़ रुपये और कुंवरगांव में 50 लाख रुपये से सड़क बनवाने को शासन से दिलाए हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी टूटी सड़कों से हो रही है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शासन से शहर की सड़कों के लिए दो करोड़ और कुंवरगांव की सड़कों के लिए 50 लाख रुपये दिलवाया है। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शहर में मोहल्ला कटरा में अफसर हुसैन के घर से मोहम्मद मुनीर के घर तक, प्राइवेट बस स्टैंड से विवेक बिहार कॉलोनी, मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में पूरन लाल साहू के घर पर अहिल्याबाई स्कूल तक, वार्ड नंबर तीन ढाक वाली जियारत में मुखिया के घर से अशोक प्रधान के घर तक, मोहल्ला पटियाली सराय में हनुमान मंदिर होते हुए भरत लाल वर्मा के मकान तक सीसी रोड का निर्माण होगा। इसके अलावा मोहल्ला नेकपुर, पटियाली सराय में भी कई सड़कों का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

- शहर में सड़कें टूटी हैं। इन सड़कों को बनवाने के लिए शासन से जो धनराशि मांगी थी वह मिल गई है। जल्द ही इन सड़कों को बनाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांव में सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही उन सड़कों के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो जाएगी। - महेश चंद गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed