फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road safety friends will be created in the district, efforts to reduce accidents

Budaun News: जिले में बनाए जाएंगे सड़क सुरक्षा मित्र, हादसों में कमी लाने का प्रयास

Thu, 28 Aug 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Road safety friends will be created in the district, efforts to reduce accidents
बदायूं। जिले में हादसों को रोकने व युवाओं को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा मित्र बनाए जाने हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद डीएम ने परिवहन विभाग को आदेश जारी कर दिया है। शासन की गाइडलाइन आते ही सुरक्षा मित्र बनाने के साथ ही उनके दायित्वों को समझाया जाएगा। इसके लिए परिवाहन ने अपने स्तर से कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय व युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से सड़क सुरक्षा मित्र बनाए जाएंगे। इसके तहत 18 से 28 वर्ष के युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य माई भारत प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं को सड़क-सुरक्षा के प्रति जागरूक कर हादसों को कम करना है। पहले चरण में जिले को शामिल किया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में जिले का प्रदेश में 18 वां स्थान है। प्रदेश के 26 जिलों में सुरक्षा मित्र बनाने की योजना है। मकसद है कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 80 फीसदी युवा हैं। युवाओं को जागरूक करने के लिए युवा ही अच्छा काम करेंगे। एआरटीओ अमरीश कुमार ने बताया कि अभी निर्देश मिले है। डीएम की बैठक के बाद जो भी निर्देश जारी होंगे, उसी के हिसाब से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed