फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Riyasat accused of raping three children arrested

Budaun News: तीन बच्चों से दुष्कर्म का आरोपी रियासत गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Riyasat accused of raping three children arrested
उझानी। तीन बच्चों से दुष्कर्म के आरोपी रियासत को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। तलाश के दौरान उसके पास मोबाइल फोन भी मिला, लेकिन वह पहले ही बच्चों की अश्लील वीडियो डिलीट कर चुका था। पुलिस का कहना है कि रियासत के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच होगी।
विज्ञापन

बदायूं रोड पर बसोमा मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पकड़े गए रियासत को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने तीनों बच्चों से दुष्कर्म करने और उनकी वीडियो बनाने की बात स्वीकार की। रियासत ने पुलिस को बताया कि वीडियो वह इसलिए बनाता था ताकि कोई भी बच्चा डर की वजह से अपने परिवार के लोगों से घटना की शिकायत न कर पाए। दो बच्चों को तो उसने वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर फिर से बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन बच्चे उसके पास नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

निरीक्षक (अपराध) राहुल कुमार सिंह ने बताया कि रियासत के पास मिले उसके मोबाइल फोन को चेक किया तो उसमें किसी भी बच्चे से दुष्कर्म की वीडियो नहीं था। फॉरेंसिक जांच के लिए उसका मोबाइल फोन सील कर दिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए जांच को उसका सैंपल भी लिया गया। करीब 25 वर्षीय रियासत पेशे से चालक है। वह घटना के बाद दिल्ली चला गया था। उसे किसी परिचित के जरिये जब यह पता लगा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए रिश्तेदारियों में भी दबिश दी जा रहीं हैं तो हकीकत जानने के लिए घर की ओर लौटा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


बच्चों को मिठाई और टॉफी का लालच देता था
- पूछताछ के दौरान रियासत ने पुलिस को यह भी बताया कि दुष्कर्म करने से पहले उसने बच्चों को एकांत में ले जाने के लिए मिठाई और टॉफी का लालच दिया था। इसी लालच में बच्चे उसके झांसे में आ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed