फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Riya Singh selected for the post of flying officer in budaun

Budaun News: रिया सिंह बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, परिवार में नए साल पर आईं खुशियां

Tue, 31 Dec 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

कादरचौक विकास खंड के गांव असरासी की रहने वाली रिया सिंह का चयन फ्लाइंग ऑफिसर पद पर हुआ है। रिया की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।  

विज्ञापन
Riya Singh selected for the post of flying officer in budaun
रिया सिंह - फोटो : परिजन

विस्तार

बदायूं जिले की रिया सिंह ने अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी असरासी गांव निवासी रिया सिंह एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। सफलता मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने इस सफलता के पीछे रिया की मेहनत और लगन बताया। वहीं रिया का कहना है कि परिवार के सपोर्ट यह मुकाम मिला है। 

विज्ञापन


कादरचौक विकास खंड के गांव असरासी निवासी नरेश कुमार सिंह गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। मां कविता सिंह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका हैं। रिया के बाबा महावीर सिंह और ताऊ कृष्णपाल सिंह गांव के प्रधान रह चुके हैं। रिया ने बीटेक किया है। 
विज्ञापन


अलविदा 2024: गोलीकांड से दहला बरेली, गूगल मैप ने ली जान, साइको किलर गिरफ्तार; तस्वीरों में देखें कैसे बीता साल
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए रिया ने आवेदन किया था। इसके बाद उसने लिखित परीक्षा दी। सोमवार को रिजल्ट आया तो परिजनों समेत रिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फ्लाइंग ऑफिसर पद पर उनका चयन हो गया है। गांव के अलावा रिश्तेदार व अन्य लोग बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed