बरेली में साल 2024 में साइको किलर की गिरफ्तारी से लोगों को दहशत से निजात मिली। शाही-शीशगढ़ क्षेत्र में महिलाओं की लगातार हत्या के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। हत्याएं एक ही तरीके से हो रही थीं। इसलिए शक था कि हत्या कोई एक ही शख्स कर रहा है। प्रभाकर चौधरी और सुशील घुले जैसे अधिकारी तमाम कोशिश करके थक गए लेकिन खुलासे का श्रेय मौजूदा एसएसपी अनुराग आर्य को मिला।
अलविदा 2024: गोलीकांड से दहला बरेली, गूगल मैप ने ली जान, साइको किलर गिरफ्तार; तस्वीरों में देखें कैसे बीता साल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:33 AM IST
सार
Bareilly Major News 2024: साल 2024 में बरेली में कई बड़ी घटनाएं घटीं, जो सुर्खियों में रहीं। चाहे वह पीलीभीत बाइपास गोलीकांड हो या फिर गूगल मैप की वजह से हुआ हादसा। पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार कर सिलसिलेवार तरीके से हुई महिलाओं की हत्या का खुलासा किया। जानते हैं सालभर के घटनाक्रम...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन