फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Risk of dehydration due to heat; surge in patient numbers at hospitals.

Budaun News: गर्मी से डिहाइड्रेशन का खतरा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Wed, 10 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 10 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Risk of dehydration due to heat; surge in patient numbers at hospitals.
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लाइन। संवाद
बदायूं। जिले में भीषण गर्मी लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालने लगी है। तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, इसके चलते डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों तक चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द, बेचैनी और बेहोशी जैसी शिकायतों वाले मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में लगातार पानी और जरूरी लवण बाहर निकल रहा हैं, इस वजह से अधिकांश लोग उसकी भरपाई नहीं कर पा रहे हैं। यही लापरवाही डिहाइड्रेशन का कारण बन रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. एसएम कमल ने कहा कि डिहाइड्रेशन केवल पानी की कमी नहीं, बल्कि शरीर के संतुलन को बिगाड़ने वाली गंभीर स्थिति है। समय रहते उपचार न मिलने पर रक्तचाप प्रभावित हो सकता है, किडनी पर असर पड़ सकता है और मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धूप में लंबे समय तक काम करने वाले श्रमिकों को है। डॉक्टर का कहना है कि कई मरीज ऐसे भी पहुंच रहे हैं, जिनकी हालत काफी बिगड़ने के बाद अस्पताल लाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने और दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed