फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rigging in food distribution Who will report on

पोषाहार वितरण में हेराफेरी  करने वालों पर होगी रिपोर्ट 

Sat, 24 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rigging in food distribution Who will report on
हेराफेरी पर हाोगी जांच - फोटो : अमर उजाला
सीडीओ ने शत प्रतिशत पोषाहार वितरण पर जताई हैरानी
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अच्छे लाल सिंह यादव ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कार्यकत्रियों को निर्देश दिए   कि यदि पुष्टाहार वितरण में हेराफेरी की शिकायत मिले तो जांच करके दोषियों के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। 
शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में सीडीओ ने हौसला पोषण योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुष्टाहार का स्टाक निल होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जब आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति ही नहीं है, तो  शत प्रतिशत पोषाहार कैसे वितरण हो जाता है? इस पर विभागीय अधिकारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र  में भर्ती एक अतिकुपोषित बच्चे का मात्र 14 दिन में आठ सौ ग्राम वजन बढ़ने  से संबंधित चिकित्सक द्वारा रिपोर्ट दी तो सीडीओ सहित बैठक में मौजूद सभी अधिकारी स्तब्ध रह गए। सीडीओ ने भविष्य में फर्जी रिपोर्ट न दिए जाने की  चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

जनपद के 2,937 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3,59,101 बच्चे  पंजीकृृत हैं। गत माह अगस्त में 3,20,706 बच्चों का वजन कराया गया था, जिसमें  2,60,684 बच्चे सामान्य श्रेणी, 46,898 आंशिक कुपोषित और 13,124 गंभीर  कुपोषित पाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित 2,413 आंगनबाड़ी  केंद्रों पर हौसला पोषण योजना संचालित की जा रही है, जिसमें गत माह अगस्त  में 2,152 केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भोजन वितरण किया गया।  बैठक में कई विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित न होकर अपने  प्रतिनिधियों को भेजने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और भविष्य के लिए चेतावनी दी कि पुनरावृृत्ति होने पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी। बैठक में सीएमओ सुनील कुमार, डीआरडीए के परियोजना निदेशक रविंद्र नाथ सिंह यादव,  जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल शर्मा सहित सभी नोडल अधिकारियों और सीडीपीओ मौजूद रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed