फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   private buses stopped operating in protest against illegal transportation in budaun

बदायूं: डग्गामारी के विरोध में 200 प्राइवेट बसों का संचालन बंद, यात्री हुए परेशान

Thu, 29 Oct 2026 02:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

बदायूं में बृहस्पतिवार को प्राइवेट बस यूनियन ने डग्गामार वाहनों के विरोध में 200 बसों का संचालन बंद कर दिया। यूनियन के पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए। उनका आरोप था कि पुलिस की शह पर डग्गामार वाहन चल रहे हैं। 15 किलोमीटर के परमिट वाले टेंपो लंबी दूरी तक चल रहे हैं, जिससे बस संचालकों को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
private buses stopped operating in protest against illegal transportation in budaun
निजी बसों का संचालन बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में डग्गामार वाहनों के संचालन के विरोध में प्राइवेट बस यूनियन ने बृहस्पतिवार को जिले में 200 बसों का संचालन बंद कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों और बस संचालकों ने भामाशाह चौराहे पर धरना किया। वहीं, यूनियन के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए। बसों का संचालन बंद होने से छोटे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस की शह पर डग्गामार वाहन चल रहे हैं। जिन टेंपो के परमिट 15 किलोमीटर की परिधि के लिए हैं, उन्हें लंबी दूरी तक संचालित किया जा रहा है। इससे प्राइवेट बस संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। जिले में करीब 200 प्राइवेट बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। ये बसें बदायूं से बिल्सी-इस्लामनगर, उसहैत-डहरपुर, उसावां-दातागंज, अवाला, बरेली, कादरचौक और सहसवान समेत कई मार्गों पर चलती हैं। 
विज्ञापन


यूनियन के मुताबिक, डग्गामार वाहनों की वजह से बदायूं-कादरचौक और बदायूं-सहसवान मार्ग पर बसों का संचालन बंद होने की स्थिति बन गई है। बदायूं-बरेली मार्ग पर भी असर पड़ा है। यूनियन जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, बसों का संचालन शुरू नहीं किया जाएगा। उन्होंने समस्या का समाधान होने तक आमरण अनशन जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed