फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Richa Sharma became the station head for a day.

Budaun News: रिचा शर्मा बनीं एक दिन के लिए थानाध्यक्ष

Sun, 05 Oct 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Richa Sharma became the station head for a day.
उघैती थाने पर जनसुनवाई करती एक दिन की बनी थानाध्यक्ष रिचा शर्मा। स्रोत:पुलिस प्रशासन
बदायूं। मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को महिला थाना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत इंटर की छात्रा रिचा शर्मा पुत्री विपिन कुमार निवासी उघैती थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने थाने पर आने वाले लोगों की समस्याओं सुना और उनका निस्तारण भी किया।
विज्ञापन


छात्रा रिचा शर्मा से थाने के दैनिक कार्यों का संपादन किया। थाने पर आने वाली शिकायतों की सुनवाई की गई तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया। छात्रा को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति फेस 5.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचार कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सहित थाना स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed