फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Revenue of the complaints and police personnel can be settled

शिकायतों का राजस्व और पुलिस कर्मी करें निस्तारण

Sat, 05 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।  
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।   Updated Sat, 05 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Revenue of the complaints and police personnel can be settled
समाधान द‌िवस - फोटो : अमर उजाला
सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया ने समाधान दिवस पर दिए निर्देश            
विज्ञापन

   
कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस कार्यक्रम में सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया ने फरियादियों को सुनने के बाद राजस्व और पुलिस कर्मियों से बात की। जमीन और आम रास्तों से जुड़े मामलों की शिकायत मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर मौके पर पहुंचकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।      
समाधान दिवस कार्यक्रम प्रात: शुरू हुआ। कोतवाली क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। फरियादियों में ज्यादातर ने खेत की मेड़ और रास्तों को लेकर शिकायत की। राजस्व कर्मियों के सामने भी फरियादियों ने अपना पक्ष रखा। सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया ने बीट के सिपाहियों से पिछले समाधान दिवस की समस्याओं के समाधान की समीक्षा की। कहा- जमीन और रास्तों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए उसी दिन मौके पर पहुंचकर हकीकत का पता लगाया जाए। शिकायत चाहे जो व्यक्ति करे, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए। तहसीलदार सदर आरपी चौधरी ने राजस्व कर्मियों से शिकायतों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल, रामनरेश यादव, राकेश कुमार, संजय शर्मा, नरेंद्र सिंह, राजस्व कर्मियों में विवेक सक्सेना, नीरज कुमार, रामनरेश, रामनिवास शर्मा, अमर सिंह और देवेश शर्मा आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन


आईजी नहीं पहुंचे, सीओ ने जाना तफ्तीशों का हाल      
उझानी। कोतवाली में समाधान दिवस कार्यक्रम में आईजी बरेली जोन के पहुंचने की भनक लगते ही परिसर को चाक-चौबंद करने का सिलसिला शुरू हो गया। सीओ ने कोतवाली के सभी उप निरीक्षकों से विवेचनाओं के बारे में जानकारी की। लंबित विवेचनाओं को जल्द ही निपटाने और चोरी की घटनाओं का वर्क आउट करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed