फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Resolve pending issues to accelerate industrial development

Budaun News: औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने के लिए लंबित प्रकरणों का समाधान करें

Thu, 20 Nov 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Resolve pending issues to accelerate industrial development
कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक लेती एडीएम न्यायिक। स्रोत प्रशासन
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कल्पना जायसवाल ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने के लिए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर वर्तमान में 46 प्रकरण समय सीमा के अंदर और चार प्रकरण समय सीमा के बाद लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इन्वेस्टर समिट से लंबित पांच प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला श्रम बंधु समिति की बैठक हुई। सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 7,473 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। जनपद में अब तक कुल 2,23,048 श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को बोर्ड की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नियमित कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed