फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reservation will be renewed for municipal elections

नगर निकाय चुनाव के लिए  नए सिरे से होगा आरक्षण

Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Reservation will be renewed for municipal elections
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव के लिए 
विज्ञापन

नए सिरे से होगा आरक्षण
-प्रशासन ने शुरू की ओबीसी के रैपिड सर्वे की तैयारी, अफसरों को दी जिम्मेदारी

नगर निकायों के चुनाव के लिए पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्यों का आरक्षण नए सिरे से किया जाएगा। सीधे निर्वाचन से भरे जाने वाले स्थानों में नगरीय  निकायों की कुल जनसंख्या में पिछड़ों की जनसंख्या के अनुपात में पिछड़ी जाति के लिए 27 प्रतिशत स्थान आरक्षित किए जाएंगे। इसके लिए रैपिड सर्वे कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। रैपिड सर्वे के लिए सोमवार को निकायवार अधिकारी नामित कर दिए गए।
वर्ष  2011 की जनगणना के आंकड़ों में पिछड़ी जाति के आंकड़े प्रकाशित न होने के  कारण  वार्डवार जनसंख्या का अवधारण कराए जाने का शासन ने निर्णय लिया  है। इसके साथ ही निकायों के वार्डों का परिसीमन  भी कराया जाएगा। वार्डों के परिसीमन की अनन्तिम अधिसूचना जारी होने के तत्काल बाद ही पिछड़ी जातियों के  व्यक्तियों की गणना का कार्य नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में किया जाएगा। सोमवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों तथा निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की गई।  इसमें कहा गया कि रैपिड सर्वे के लिए नामित प्रभारी  अधिकारी अपने स्तर से क्षेत्रीय  अधिकारियों, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को  नामित करेंगे और प्रशिक्षण भी  देंगे। 12 अप्रैल से पूर्व पर्यवेक्षक, प्रगणक की नियुक्ति तथा प्रशिक्षण  के बाद रैपिड सर्वे का कार्य प्रारंभ  होगा।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी ने रैपिड सर्वे के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी।  नगर निकायों में पिछड़े वर्गां के व्यक्तियों की संख्या के अवधारण के लिए नगर   पालिका परिषद बदायूं के लिए नगर मजिस्ट्रेट, नगर पालिका उझानी एवं नगर   पंचायत सखानू, कछला, कुंवरगांव के लिए एसडीएम सदर, नगर पालिका परिषद सहसवान   के लिए एसडीएम सहसवान, नगर पालिका बिल्सी, नगर पंचायत रुदायन एवं   इस्लामनगर के लिए एसडीएम बिल्सी, नगर पालिका बिसौली तथा नगर पंचायत सैदपुर,   मुड़िया, फैजगंज बेहटा के लिए एसडीएम बिसौली, नगर पालिका ककराला के लिए   जिला राजस्व अधिकारी, नगर पालिका दातागंज तथा नगर पंचायत उसावां, उसहैत,   अलापुर के लिए एसडीएम दातागंज एवं नगर पंचायत वजीरगंज के लिए डिप्टी   कलेक्टर अजय कुमार राय एवं नगर पंचायत गुलड़िया के लिए डिप्टी कलेक्टर नीतीश कुमार को प्रभारी अधिकारी नामित गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हवलदार यादव तथा एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, सभी उप जिलाधिकारी सहित निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed