फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   reservation

ग्राम पंचायतों में सताने लगी आरक्षण बदलने की आशंका

Sat, 05 Sep 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 05 Sep 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
गांव में चुनाव लड़ने वाले अपनी भूमिका आरक्षण के साथ ही बना चुके हैं। लोगों को आशंका है कि मुलायम काल के आरक्षण को आधार बनाकर भी आरक्षण में परिवर्तन किया जा सकता है। या शून्य आधार मानकर भी आरक्षण की रणनीति बनाई जा सकती है। इसके लिए शासन में भले ही मशक्कत चल रही हो। यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिले में पंचायत चुनाव का आरक्षण तय हो चुका है। अगर, शासन के निर्देश न आ गए होते तो सभी आरक्षण सूचियां विकास भवन पर चस्पा हो चुकी होतीं। 31 अगस्त, दो सितंबर और छह सितंबर के प्रकाशन की घोषणाएं हवाई होती रहीं, अब तय तारीख से पहले ग्राम पंचायतों का आरक्षण फिर रोका जाना आशंकाएं पैदा कर रहा है। जिला पंचायत के 51 सदस्यों में से 31 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के 15 पदों में से 10 पदों को आरक्षण की श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की तस्वीर साफ
बदायूं। जिला पंचायत के 51 पदों में से अनुसूचित जाति महिला को चार, अनुसूचित जाति को छह, पिछड़ी जाति महिला को पांच, पिछड़ी जाति को आठ और महिला को आठ पद आरक्षित किए गए हैं। आरक्षित पदों की संख्या 31 है। इसमें कुल महिला आरक्षित सीटें 17 हो गई है। इसमें 20 पद अनारक्षित हैं। इसी प्रकार ब्लाक प्रमुख के 15 पदों के सापेक्ष 10 पदों पर आरक्षण किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति महिला को एक, अनुसूचित जाति को दो, पिछड़ी जाति महिला को दो, पिछड़ी जाति को तीन और महिला को दो सीटों पर आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसमें महिलाओं के लिए कुल पांच सीटें आरक्षित हुई हैं। पांच पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन


बदलावों से घिरा आरक्षण प्रकाशन
बदायूं। आरक्षण कार्य समाप्ति के बाद 31 अगस्त को अनंतिम प्रकाशन किया जाना था। इसके बाद दो सितंबर और अब छह सितंबर का समय शासन ने दिया है। अब ग्राम पंचायतों का आरक्षण रोका गया है। अगर देर शाम तक कोई सूचना नहीं आती है तो छह सितंबर को पंचायतों का आरक्षण प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ग्राम पंचायत के आरक्षण में बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में आरक्षण करने में लगे कर्मचारियों को फिर बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इन पदों पर होंगे पंचायत चुनाव
जिला पंचायत के सदस्य संख्या- 51
ग्राम पंचायत सदस्य संख्या-12874
क्षेत्र पंचायत सदस्य संख्या-1266
ग्राम प्रधान संख्या-1038

प्रधान आरक्षण का खाका भी हो चुका तैयार
ग्राम प्रधानों के 1038 पदों में 73 पद अनुसूचित जाति महिला, 129 पद अनुसूचित जाति, 99 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 185 पद पिछड़ा वर्ग, 179 केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने प्रस्तावित थे।


आज हो सकती हैं जिला, सूचियां चस्पा
बदायूं। ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण पर रोक संबंधी आदेश देर शाम तक डीपीआरओ कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अलबत्ता छह सितंबर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत संबंधी आरक्षण सूचियां विकास भवन पर चस्पा हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed